बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने तीस्‍ता मुद्दे का जिक्र किया।

भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को नई दिल्‍ली में आयोजित फाउंडेशन अवेयरनेस प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बांग्लादेश को भारत सरकार की तरफ से मिले समर्थन के अलावा तीस्‍ता मुद्दे का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने कहा, ‘हमेंं दृढ़ विश्‍वास है कि हमारे सामान्य जल संसाधन भी दोनोंं देश्‍ाों की एकजुटता का संदेश देंगे। हमने सौहार्दपूर्वक भूमि सीमा और समुद्री सीमा तय किया है।’
तीस्ता मुद्दे पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से जल बंटवारा समझौते के जल्‍द से जल्‍द समाधान का संकल्‍प दोहराया है। इस समझौते के पूरा होने के बाद भारत-बांग्‍लादेश के संबंधों को नया आयाम मिलेगा।
इसके अलावा 1971 में हुए युद्ध में भारत की ओर से दिए गए समर्थन की बात करते हुए उन्‍होंने कहा, 1971 में हुए युद्ध के दौरान भारत के लोगों व यहां की सरकार ने पूरा समर्थन दिया। बांग्लादेश की संसद ने निर्णय लिया है कि 25 मार्च को पाकिस्तान के अत्याचारों को याद रखने के लिए नरसंहार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। हम चाहते हैं कि इस नरसंहार को दुनिया जाने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *