अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इच्छा है ब्रिटिश महारानी की बग्घी में घूमना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक इच्छा ने ब्रिटिश सुरक्षा बलों को परेशानी में डाल दिया है। ट्रंप ने लंदन दौरे पर महारानी की स्वर्ण जड़ित शाही बग्घी की सवारी करने की इच्छा जताई है।
संडे टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में निर्धारित ब्रिटेन यात्रा के दौरान बग्घी की सवारी अनिवार्य है।
हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने आगाह किया है कि द मॉल से बकिंघम पैलेस तक बग्घी की सवारी के लिए बहुत बड़ी सुरक्षा की जरूरत होगी। मेट्रोपोलिटन पुलिस ट्रंप की सुरक्षा को लेकर पहले से ही बड़ी चुनौती का सामना कर रही है।
क्योंकि हजारों लोग उनकी यात्रा का विरोध कर सकते हैं। अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप जिस बग्घी में सवारी करना चाहते हैं वो बेहद भव्य है, लेकिन रॉकेट या ग्रेनेड हमले में इसे बचाया नहीं जा सकता है।
ट्रंप के पूर्ववर्ती राष्ट्रपति बराक ओबामा जब 2011 में ब्रिटेन आए थे तब वह महारानी से मिलने के लिए बुलेटप्रूफ कार में गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *