सहकारी संस्था का पंजीयन अब ऑनलाइन

प्रदेश में सहकारिता विभाग ने जन-सामान्य की सुविधा के लिये सहकारी संस्था के पंजीयन का काम ऑनलाइन किया है। अब कोई भी व्यक्ति किसी भी जगह से ऑनलाइन आवेदन देकर सहकारी संस्था का पंजीयन कर सकेगा। इसके साथ ही विभाग ने एक पोर्टल भी तैयार किया है, जिसमें प्रदेश की 36 हजार सहकारी संस्था की गतिविधियों की जानकारी भी डाली गई है।सहकारिता विभाग ने राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के माध्यम से वेब एनेबल्ड प्रोजेक्ट ई-कोऑपरेटिव्स (http://www.mpsc.mp.nic.in/ecooperatives) का निर्माण करवाया है, जो एक विभागीय एम.आई.एस. के साथ-साथ एक सिटीजन इंटरफेस के रूप में भी काम करेगा। आयुक्त सहकारिता श्री मनीष श्रीवास्तव ने विभाग के जिला अधिकारियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के संबंध में दिशा-निर्देश दिये हैं। जिला अधिकारियों को पोर्टल में एक G2C interface प्रदान करते हुए जन-सामान्य को सहकारी संस्था के पंजीयन का आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान करने के लिये कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *