मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार अब सामान्य वर्ग के निर्धन विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति देगी। श्री चौहान आज सिवनी जिले के केवलारी में 11 करोड़ रुपये से अधिक के 23 कार्य का भूमि-पूजन तथा लोकार्पण कर रहे थे।श्री चौहान ने प्रदेश में सिंचाई तथा विद्युत के क्षेत्र में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि बीते 10 वर्ष में प्रदेश की सिंचाई क्षमता 7 लाख 50 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 25 लाख हेक्टेयर हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली उत्पादन 2900 मेगावाट था जो बढ़कर 10 हजार 600 मेगावाट हो गया है। आगामी 5 वर्ष में और अधिक बिजली उत्पादन किये जाने की योजना है।