शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मांग सरकार करे स्वतंत्रता सेनानी सावरकर का भारत रत्न से सम्मान

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सरकार से मांग की है कि स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। महाराष्ट्र के विपक्षी दल के कुछ नेताओं ने भी उद्धव ठाकरे के इस मांग का समर्थन किया है। रविवार को शिव सेना प्रमुख ने कहा कि विपक्षी दल के कुछ नेता सहित हम सभी चाहते हैं कि सावरकर को भारत के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाए।
सावरकर के लेखन पर तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह पर बोलते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। बैठक में ठाकरे ने ये मांगें भी रखीं कि अंडमान और निकोबार द्वीप के उस सेल्युलर जेल का मॉडल मुंबई में बनाया जाना चाहिए जिसमें अंग्रेजों ने सावरकर को रखा था। ठाकरे ने कहा कि देश के सभी लोगों को स्वतंत्रता, संघर्ष और हिंदू राष्ट्र के लिए उनके योगदान के बारे में जरुर जानना चाहिए।
बता दें कि शिव सेना कई वर्षों से महाराष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की मांग करती अा रही है। इस बार भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखी हैं। मालूम हो कि राष्ट्र के लिए महान योगदान के अलावा सावरकर को हिंदू संस्कृति में जाति प्रथा के निराकरण के लिए भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *