कांग्रेस के महासचिव गुरुदास कामत ने दिया त्यागपत्र

कांग्रेस के दिग्गज नेता व राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत ने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। एक बयान में उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह वह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे और सारी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई थी।
उनके वक्तव्य से साफ है कि वह अब सक्रिय राजनीति से किनारा कर रहे हैं। कामत ने बताया कि उन्होंने 3 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया था कि उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त करें।
यह वह तिथि है जब मुंबई में नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। 21 फरवरी को जब परिणाम आया तब भी उन्होंने इस तरह की अपील नेतृत्व से की। उन्होंने पार्टी में अहम जिम्मेदारियां देने के लिए सोनिया व राहुल का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *