डोनाल्ड ट्रंप ने किया एफबीआई डारेक्टर को बर्खास्त

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अब तक कई बड़े पदों पर बैठे लोगों को बर्खास्त कर चुके हैं और इस लिस्ट में अब एफबीआई डारेक्टर का नाम भी जुड़ गया है। ट्रंप ने एफबीआई डायरेक्‍टर जेम्‍स कॉमे को हटा राजनीतिक भूचाल ला दिया है। कामे राष्‍ट्रपति चुनाव के परिणामों की हेर फेर के लिए 2016 के ट्रंप के राष्‍ट्रपति अभियान में रूस की संभावित गठजोड़ की जांच कर रहे थे।
व्‍हाइट हाउस ने घोषणा किया कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विधि मंत्रालय के सुझाव के अनुसार संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई प्रमुख) जेम्स कॉमे को पदच्‍युत कर दिया। ट्रंप ने विधि मंत्री जेफ सेशन और उप मंत्री रोड रोसेनस्टेन के सुझाव के अनुसार यह फैसला किया।
कोमे की जांच का मकसद 2016 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान रूस के हस्तक्षेप के आरोपों की जांच करना था। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के प्रमुख जेम्स कोमे ने इस बात की पुष्टि की थी कि एजेंसी पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच कर रही थी और इस जांच के दायरे में ट्रंप की प्रचार टीम एवं मॉस्को के बीच का संभावित संबंध भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *