12वीं पास तमिलनाडु की पहली ट्रांसजेंडर

तारिका बानू 12वीं पास करने वाली तमिलनाडु की पहली ट्रांसजेंडर बन गई है। अब वह पढ़ाई जारी रखते हुए डॉक्टर बनना चाहती है, ताकि जरूरतमंदों की सेवा कर सके।
साथ ही उसने प्रदेश सरकार से अपील की है कि वह ट्रांसजेंडर्स को शिक्षा हासिल करने में मदद करे। तारिका ने चेन्नई के कामराजार गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल से पढ़ाई की है।
बकौल तारिका, लंबे संघर्ष के बाद स्कूल में मेरा एडमिशन हुआ था। हालांकि जैसे-जैसे लोगों को मेरे बारे में पता चला, उन्होंने मेरी मदद की।
स्कूल की प्रिंसिपल एम. मैरी के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने तारिका का खास रखा और उसे पूरी मदद की, जिसका परिणाम है कि वह यह उपलब्धि हासिल कर पाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *