दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के साथ ही रायपुर विमानतल में भी इसे बेहद खास तरीके से मनाया गया। खास बात यह रही कि गुरुवार को विमानतल का पूरा कामकाज महिलाओं ने ही देखा और महिला यात्रियों की सुविधा के लिए नई-नई मशीनें भी लगाई गईं।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पूरे एयरपोर्ट का माहौल बिल्कुल अलग नजर आया। हर विंग में कंट्रोल की कमान एयरपोर्ट की महिला अधिकारी-कर्मचारियों के हाथ में रही। महिला यात्रियों का ध्यान रखते हुए 5 सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन लगाई गई।
विमानतल के निदेशक संतोष ढोके ने बताया कि ये मशीने महिलाओं के वॉशरूम के साथ ही टर्मिनल भवन के कई क्षेत्रों में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ये सेनेटरी नैपकीन अफोर्डेबल कीमतों में ही यहां उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही बेबी इन्ट्रालर भी लगाया गया। इससे भी महिला यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।