बिजली ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद बुधवार को लिबर्टी एक्स रोड पर एक पार्किंग क्षेत्र में कम से कम 29 दो पहिया वाहनों में आग लग गयी.पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ.उन्होंने बताया कि पैगढ प्लेस के करीब बिजली ट्रांसफॉर्मर में दोपहर में एक बजकर 45 मिनट पर आग लग गयी.कुछ ही देर में यह आग बगल के पार्किंग क्षेत्र तक पहुंच गयी जिससे वहां लगी हुयी बाइकें इसकी चपेट में आ गयी.