उत्तर प्रदेश में बदायूं में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो व्यक्तियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। बदायूं के पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने यह जानकारी दी लेकिन व्यक्तियों की पहचान बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अपराधी अक्सर अदालत में अपने बयान से मुकर जाते हैं इसलिए पुलिस पक्का करेगी कि न्यायिक जांच के दौरान सबूत मौजूद हों। तीन भाईयों और दो पुलिसकर्मियों सहित पांच अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो अज्ञात अपराधी अब भी फरार हैं।