इस्राइल में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए वहां के भारतीय व्यापारियों ने हिंदी सीखने वाले छात्रों के वास्ते ३३ हज+ार अमेरिकी डॉलर का अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा तेल अवीव विश्वविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस समारोह के अवसर पर की। इस राशि से हिन्दी पढ़ने वाले छात्रों का भारत आकर हिन्दी में निपुणता हासिल करने का यात्रा खर्च उठाया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों का चयन ‘कौन भारत जाएगा’ प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा।