विदेशों में जमा बेहिसाब धन

काले धन की समस्या और विशेष रूप से भारतीयों के विदेशों में जमा बेहिसाब धन की छानबीन के लिए गठित विशेष जांच दल की पहली उच्चस्तरीय बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.बी. शाह करेंगे। इसमें विशेष जांच दल के उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत और ग्यारह प्रमुख एजेंसियों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में काले धन की समस्या से निपटने के लिए नीतिगत मामलों, पहले से चल रही जांच की मौजूदा स्थिति और सभी विभागों से मिली जानकारी पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *