सेन्सेक्स में चार सौ अंक से अधिक का उछाल

बम्बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स में चार सौ अंक से अधिक का उछाल आया है। शुरूआती कारोबार में यह ९१ अंक से अधिक की वृद्धि के साथ २४ हजार ३०८ पर खुला। फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली की वजह से सेन्सेक्स में यह वृद्धि दर्ज हुई। पिछले दो सत्रों में सेन्सेक्स में करीब ३४० अंक की गिरावट आयी थी। अब से कुछ देर पहले यह ४१८ अंक की वृद्धि के साथ २४ हजार ६३५ पर था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी १२० अंक बढ़कर ७ हजार ३४९ पर था।अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रूपया पन्द्रह पैसे कमजोर हुआ, लेकिन बाद में बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली की वजह से रूपये में सुधार हुआ और यह ५९ रूपये ११ पैसे प्रति डॉलर पर आ गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *