पुणे में हडपसार पुलिस ने सोमवार की रात २८ वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के आरोप में सात युवकों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में कुछ और लोगों के शामिल होने का संदेह है। इस घटना के बाद हडपसार इलाके में तनाव फैल गया था और बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात करना पड़ा था। वहां फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सात युवकों के एक गिरोह ने हत्या कर दी थी। हत्या के वक्त मृतक अपने दोस्त के साथ रात के भोजन के बाद घर लौट रहा था।