जम्मू-कश्मीर सरकार ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु ५८ वर्ष से बढ़ाकर ६० वर्ष कर दी है। कल राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने सेवारत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में पहली जून से बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा ३७ वर्ष से बढ़ाकर ४० वर्ष कर दी है।