मध्यप्रदेश में ग्राम आरोग्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक रोगियों के हित में बेहतर उपचार, चिकित्सकीय जाँच, परिवहन सुविधा, पौष्टिक भोजन, औषधियों के प्रदाय की व्यवस्थाएँ की गई हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जहाँ उत्कृष्ट सेवाएँ देने वालों को प्रेरित और पुरस्कृत किया है वहीं इन व्यवस्थाओं को कमजोर करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की है। इस सप्ताह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने सागर, दमोह और विदिशा जिलों में स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न गड़बड़ियों के दोषियों के विरुद्ध कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने समय-समय पर दोषियों के विरुद्ध निलंबन, कारण बताओ नोटिस और वेतन वृद्धि रोकने जैसे निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों की मंत्रीगण ने भी सराहना की है।
Related News