मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण अफ्रीका के लिये रवाना होने से पहले आज यहाँ अपने निवास में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती नहीं होना चाहिये।श्री चौहान ने गरमी को देखते हुए पीने के पानी की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहाँ जरूरी है वहाँ परिवहन से पेयजल पहुँचाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाये रखने में चुस्ती बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील रहें और सक्रियता के साथ तुरंत कार्रवाई करें।