गंगा की सफाई के बारे में पहली अन्तर-मंत्रालय बैठक

गंगा के बारे में अंतर-मंत्रालय समूह की पहली उच्च स्तरीय बैठक नई दिल्ली में हो रही है। इस समूह का गठन नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। बैठक का उद्देश्य देश की सबसे पवित्र नदी को साफ करने के लिए अंतिम मसौदे को निश्चित करना है। गंगा देश की सबसे अधिक प्रदूषित नदियों में से एक है। खबरों के अनुसार पांच मंत्रालयों के प्रतिनिधि उद्घाटन अधिवेशन में भाग लेंगे। इसे प्रधानमंत्री की सबसे अधिक महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने के लिए साधन जुटाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *