डॉलर की बिकवाली की वजह से रूपया मजबूत

बम्बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स में दो सौ अंक से अधिक उछाल आया है। शुरूआती कारोबार में यह दो सौ दस अंक से अधिक के उछाल के साथ २५ हजार २३० पर खुला। विश्व के बाजारों में तेज+ी के रूख के बीच, फंडों और निवेशकों की ओर से तेल और गैस, रियलिटी, पूंजीगत सामान, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेन्सेक्स में मजबूती आई। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में डॉलर के मुकाबले रूपया आज पन्द्रह पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर ५९ रूपये १८ पैसे का बोला गया। विदेशी पूंजी प्रवाह और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली की वजह से रूपया मजबूत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *