पालमपुर के दारांग गांव में ज्वालामुखी जैसा विस्फोट

हिमाचलप्रदेष में पालमपुर के दारांग गांव में ज्वालामुखी जैसा विस्फोट होने से वहां के लोगों में भय और उत्सुकता पैदा हो गई है। सोमवार रात छोटे पहाड़ी इलाके में करीब दस जगहों पर लपटें और गर्म तरल पदार्थ निकलता देखा गया। प्रत्यक्षदर्षियों ने दावा किया कि उन्होंने मषीन चलने जैसी आवाज सुनी और धरती में बन गये छोटे सुराखो में से लपटें निकलते देखीं और तीखी गंध भी महसूस की। करीब पांच मीटर के दायरे का क्षेत्र गैर सरकारी है। राज्य के भूगर्भ-वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि ये विस्फोट चुंबकीय हलचल के कारण हुआ। पालमपुर के एसडीएम भूपेन्द्र अत्री ने हमारे षिमला संवाददाता को बताया कि अब गर्म तरल पदार्थ का बहना बंद हो गया है, लेकिन नियमित अंतराल के बाद धुंआ अब भी निकल रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों को वहां जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये हैं। श्री अत्री ने बताया कि समूचे इलाके के सर्वेक्षण के लिए आज षाम भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग का दल वहां पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *