संजय दत्‍त का टाडा कोर्ट में आत्म समर्पण

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त टाडा कोर्ट में आत्म समर्पण करने के लिए घर से निकल चुके हैं। उनके घर से गाड़ियों का काफिला निकला है। इनमें से ही एक गाड़ी में संजय दत्‍त मौजूद हैं।मौके पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है। संजय के साथ पत्नी मान्यता, बहन प्रिया दत्‍त और महेश भट्ट भी हैं।इस बीच जेल प्रशासन को गुमनाम पत्र मिला है, जिसमें संजय दत्त की जान को खतरा बताया गया है। हालांकि अधिकारियों ने उनकी कड़ी सुरक्षा का भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *