उत्तर भारत लू की चपेट में है। जयपुर में कल दिन का तापमान ४६ दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो पिछले ३३ साल के दौरान जून का सर्वाधिक तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा जहां तापमान ४४ दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में कल का तापमान पिछले पाँच वर्ष में इस तारीख का सबसे अधिक तापमान रहा।