प्रदेश के आदिवासी नेता राकेश परते ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के साथ प्रदेश के  आदिवाशी नेता राकेश परते जी ने  प्रदेश कार्यालय पर थामा भाजपा का दामन
भोपाल। देश एवं प्रदेश में समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता राकेश परते ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे विश्वस्त समर्थक दीपक सक्सेना के साथ उन्होंने भी भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राकेश परते आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अनेक सामाजिक संगठनों में भी पदाधिकारी हैं। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री थे। विश्व रिकॉर्ड होल्डर परते ने विधान सभा क्षेत्र पांढुर्रना में स्वस्थ्य शिविर ,समाजिक गतिविधीयां के साथ-साथ निरन्तर लगभग 25 सालों से कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ के कार्यकर्ता के रूप मे निरंतर काम करते आ रहे थे। कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद परते का कहना है कि आदिवासी समाज सम्मान को अपनी सबसे बडी पूँजी मानता है। आदिवासी समाज सर्दियों से आपना योगदान राष्ट्र के विकास में किसी न किसी रुप मे देता आ रहा है। राकेश परते ने कहा मेरी कांग्रेस पार्टी मे किसी से कोई शिकायत नहीं है। बस मान-सम्मान हर कार्यकर्ता को मिलना चाहिए ताकि कार्यकर्ता आपने आप को गौरव महसूस कर सके। राकेश परते ने कहा प्रदेश में लगभग दो करोड़ देश में 12-14 करोड़ जनजातीय आदिवासी समाज है जो कि भारत का मूलनिवासी है। भारतीय जनता पार्टी ने कई जनजातीय समाज से राज्यसभा सदस्य दिये, महामहिम राज्यपाल दिये, यह तक कि कल्पना से परे देश का सर्वोच्च पद प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति पद से समाज को गौरवान्वित किया। इन्हीं सभी बातों से प्रेरित होकर चिन्तन मनन कर भारतीय जनता पार्टी का दमन मैंने पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के साथ थामा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक भोपाल भगवान दास सबनानी, सैयद जाफर, बंटी पटेल, अजय सक्सेना, उज्जवल चौहान, शहवाल खान, रोमी राय, संदीप रघुवंशी, धर्मेन्द्र गोस्वामी, अशोक मानापुरे की उपस्थित में वे पार्टी में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *