सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें राजस्‍व अधिकारी – कलेक्‍टर

सीएम हेल्‍पलाईन कि शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें। राजस्‍व अधिकारी पीएम किसान सम्‍मान निधि, भू-अर्जन कि शिकायतों का भी समय सीमा में निराकरण करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हर्ष दीक्षित ने कलेक्‍टोरेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री रत्‍नेश श्रीवास्‍तव भी मौजूद रहें। बैठक में उन्‍होंने प्रभारी जेएसओ व नायब तहसीलदार मलावर द्वारा खादय विभाग की शिकायतों का संतुष्‍टी पूर्वक कार्य न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के‍ निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री हर्ष दीक्षित ने पीएचई व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां भी पानी की समस्‍या हो, वह तत्‍काल हैण्‍डपम्‍प या ट्यूबवेल कि व्‍यवस्‍था कर आमजन को समय पर पानी उपलब्‍ध हो यह सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *