भारत महिला हॉकी छह टेस्ट मैचों में आगे

कुआलालम्पुर में महिला हॉकी की छह टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत ने मलेशिया को दो-शून्य से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत श्रृंखला में दो-शून्य से आगे हो गया है। उधर, हॉलैंड के हेग में अर्जेंटीना पहली बार विश्व कप पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इसके साथ ही ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। ग्रुप-बी से हॉलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम रही। अब सेमीफाइनल में हॉलैंड का सामना इंग्लैंड से जबकि अर्जेंटीना का मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *