बदायूं दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच सी.बी.आई.करेगी

सी.बी.आई. बदायूं दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच जल्दी ही अपने हाथों में लेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी को कल इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार का अनुरोध मिला और वह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की औपचारिक अधिसूचना की प्रतीक्षा कर रही है। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज इस मामले को अपने हाथ में लेकर जांच शुरू कर देगी। बदायूं के उसहैत क्षेत्र के एक गांव से २७ मई को चौदह और पन्द्रह वर्ष की दो बहनों के लापता होने के अगले दिन उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनकी हत्या किए जाने के बाद उनके शव पेड़ से लटके पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *