स्कूल चलें हम अभियान की तैयारी समय-सीमा में पूर्ण करें

‘स्कूल चलें हम अभियान-2014” के लिये जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे वह समय-सीमा में पूरी करे। अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा श्री एस.आर. मोहन्ती ने यह निर्देश आज अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिये। आगामी 16 जून से स्कूल चलें हम अभियान-2014 प्रारंभ होगा।श्री मोहन्ती ने 16 जून को भोपाल में अभियान के शुभारंभ समारोह के संबंध में भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने भोपाल के अपर कलेक्टर को समारोह में पेयजल, ओ.आर.एस. पावडर और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिये। बैठक में आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र श्रीमती रश्मि अरुण शमी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *