विद्युत प्रबंधन और कम माँग के संबंध में निर्णय

वेस्टर्न रीजन पॉवर कमेटी की दो दिवसीय 26 वीं बैठक में अंतर्राज्यीय विद्युत प्रबंधन और वर्षाकालीन बिजली की कम माँग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इससे निश्चय ही मध्यप्रदेश को विद्युत आधिक्य की स्थिति में होने के बावजूद कम माँग की स्थिति में लाभ होगा। बैठक की अध्यक्षता एम.पी.पॉवर मैनेजमेंट

कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री मनु श्रीवास्तव ने की।बैठक में महाराष्ट्र ट्रांस्को के प्रबंध संचालक श्री विपिन श्रीमाली के अलावा वेस्टर्न रीजन पॉवर कमेटी के सदस्य राज्य गुजरात, छत्तीसगढ़, एनटीपीसी, एनएचडीसी, एनएलडीसी, पॉवर ग्रिड, पोसोको सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पॉवर मैनेजमेन्ट कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर (कामर्शियल) श्री के.सी. बड़कुल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *