प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की ऊर्जा स्थिति का जायजा लिया है। तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिजली तथा कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने अपने-अपने क्षेत्रों के बारे में पावरपॉइन्ट प्रस्तुति के जरिए श्री मोदी को गैस कीमतों,
सब्सिडी और ईधन आपूर्ति जैसी समस्याओं की जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें ऊर्जा की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ निकट भविष्य और मध्यम अवधि के लक्ष्यों को देखते हुए जानकारी दी गई। पिछले दो दिनों में श्री मोदी ने देश में खाद्य कीमतों और कृषि क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा भी की है।