तेल की कीमतें घटने पर किराया वृद्धि की समीक्षा

रेल मंत्रालय ने तेल की कीमतें घटने के बाद किराया वृद्धि की समीक्षा करने का वायदा किया है। मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि कल घोषित यात्री किराये में १४ दशमलव दो प्रतिशत

और माल भाडे में छह दशमलव पांच प्रतिशत की वृद्धि में ईंधन मूल्य वृद्धि समायोजन भी शामिल है। सभी श्रेणियों के किराये में दस प्रतिशत वृद्धि की गई है जबकि चार दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि ईंधन कीमतों में बढोतरी से जुडी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *