सरकार ने कहा है कि इराक के मोसूल शहर में अपृहत ३९ भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के प्रयास जारी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने बताया कि सरकार, संकट को सुलझाने के लिए इराक के सम्पर्क में है।
उन्होंने बताया कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं और सरकार उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।