स्विटजरलैंड ने अपने विभिन्न बैंकों में संदिग्ध रूप से काला धन जमा करवाने वाले भारतीयों की सूची तैयार की है। उसके इस कदम से भारत की काले धन के खिलाफ लड़ाई को महत्वपूर्ण बल मिलेगा।
समाचार एजेंसी पी.टी.आई. ने स्विटजरलैंड सरकार के अधिकारी के हवाले से बताया कि यह ब्यौरा भारत सरकार के साथ साझा किया जा रहा है। अधिकारी ने यह भी बताया कि इन भारतीय व्यक्तियों और कंपनियों के नाम विभिन्न बैंकों में जमा धन के असली लाभार्थियों की पहचान के लिए चलाए गए एक अभियान के दौरान सामने आए। इस बीच, स्विस बैंकों में जमा विदेशी धनराशि के संदर्भ में भारत ५८वें स्थान पर पहुंच गया है।