इराक में सुरक्षा के बिगड़ते हालात पर चिंता जताने और वहां हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में अलगाववादी हत्याओं की निंदा करने के लिए दिल्ली में आज एक विरोध प्रदर्शन किया गया। सुन्नी आतंकवादियों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एक सीरियाई सीमा चौकी पर कब्जा करने के बाद पश्चिम इराक की तरफ बढ़ना जारी रखा है।
देश में बढ़ते संघर्ष के बीच अमरीकी विदेश मंत्री आज क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। ताज+ा हमलों में सुरक्षा बलों को विद्रोही कड़ी टक्कर दे रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हो गये हैं। जिहादी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत आईएसआईएल के नेतृत्व में आतंकवादियों ने कल रवा और अना कस्बों पर कब्ज+ा कर लिया।