ब्यास नदी से चार और शव मिले

हिमाचल प्रदेश में बचाव दलों को मंडी जिले में ब्यास नदी से चार और शव मिले हैं। विभिन्न एजेंसियों ने अब तक १७ शव निकाल लिये हैं।  इस महीने की आठ तारीख को हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज

के २४ विद्यार्थी और एक टूर आपरेटर नदी की तेज धारा में बह गये थे। पंडोह बांध क्षेत्र में एन डी आर एफ, आई टी डी सी, एस एस बी और सेना के करीब तीन सौ जवानों ने आज पंद्रहवें दिन भी अपना खोज अभियान जारी रखा। इस दौरान बाद दोपहर एक छात्र मित्ता पेली अखिल का शव बरामद हुआ। जबकि सुबह के समय मिले एक शव की बाद में पहचान मुप्पिदी किरण कुमार के रूप में की गई है। अधिकांश शव बांध क्षेत्र में मिले हैं। जो कि घटना स्थल थलौट से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *