बंगलादेश में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन हरकत-उल-जेहाद-अल- इस्लाम (हूजी) के नेता अब्दुल हन्नान सहित आठ कार्यकर्ताओं को मौत की सजा दी गई है। यह सजा १४ अप्रैल २००१ के रमना बतामुल
मामले मे दी गई। इस दिन बांग्ला नववर्ष समारोह के दौरान सिलसिलेवार बम विस्फोटों में दस लोग मारे गये थे और पचास घायल हो गये थे। छह अन्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है।