उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संयुक्त प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने की जांच उच्चस्तरीय समिति से कराने का निर्देश दिया है। इस वजह से आज यह परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।
अब यह परीक्षा २० जुलाई को आयोजित की जाएगी।इस फैसले से अपने-अपने केन्द्रों पर पहुंच चुके एक लाख अभ्यर्थियों में आक्रोश और निराशा देखने को मिली इस बीच, प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। पेपर लीक के इस प्रकरण से प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार की छवि को और धक्का पहुंचा है जो पहले से ही खराब कानून व्यवस्था और महिलाओं के विरूद्ध बढ़ते अपराध के कारण विपक्ष और सिविल सोसाइटी के निशाने पर है।