जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेंड में लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा आतंकवादी मारा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम सोपोर कस्बे
में आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की। कार्रवाई रात के समय रोक दी गइ थी। आज सवेरे कार्रवाई फिर शुरू होने पर एक आतंकवादी मारा गया। इसकी पहचान पाकिस्तानी नागरिक महमूद भाई के रूप में की गई है।