भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे काले धन का पता लगाने के लिए गठित विशेष जांच दल द्वारा मागी गई जानकारी और दस्तावेज उसे उपलब्ध कराएं।
बैंक ने इस बारे में आज अधिसूचना जारी की। नरेन्द्र मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कार्यभार संभालने के पहले दिन ही पूर्व न्यायाधीश एम बी शाह की अध्यक्षता में विशेष जांच दल का गठन किया था।