भारत ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ अतिरिक्त प्रोटोकोल की अभिपुष्टि करने का फैसला किया है। इससे परमाणु प्रोद्योगिकी का आयात बढ़ाने और बिजली उत्पादन तथा ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने
का रास्ता साफ हो सकेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरूद्दीन ने संवाददाताओं को बताया कि भारत का यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सूचक है। इसके साथ ही भारत, परमाणु आपूर्तिकर्ताओं के ४५ विशिष्ट देशों के समूह में शामिल हो गया है। इससे भारत के परमाणु ढांचे में पारदर्शिता बढ़ेगी