केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बांग्लादेश के नागरिकों को आगमन पर वीजा देने तथा वहां के १८ वर्ष से कम और ६५ वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को वीजा मुक्त प्रवेश देने के विदेश मंत्रालय के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है।
हालांकि गृह मंत्रालय ने बांग्लादेश के १८ वर्ष से कम और ६५ वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को लम्बी अवधि का बहु प्रवेश पर्यटक वीजा देने के विदेश मंत्रालय के प्रस्ताव को खारिज नहीं किया है। इस समय बांगलादेश के नागरिकों को एक वर्ष के लिए बहु प्रवेश वीजा मिलता है। इस सुविधा को पांच वर्ष तक करने का प्रस्ताव है।