केंद्र ने बॉम्बे उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि वह मालाबार हिल में जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक होमी भाभा के बंगले को संग्रहालय बनाने पर विचार कर रहा है। मेहरानगीर नाम का यह बंगला
हाल में ३७२ करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था। प्रधानमंत्री कार्यालय, होमी भाभा की इस सम्पत्ति को उनकी याद में सहेजने की सभी संभावनाओं पर विचार कर रहा है।