पर्यावरण संबंधी प्रकरणों का निराकरण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ शास्त्री भवन में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर उनसे पर्यावरण स्वीकृति के लिए लम्बित प्रदेश

की विविध परियोजनाओं की स्वीकृति जारी करने की पैरवी की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव और सांसद श्री राकेश सिंह भी उनके साथ थे।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री से पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियों की प्रक्रिया की जटिलताओं को दूर करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कई बार तो ऐसी उदवहन सिंचाई योजनाओं, जिनमें न तो भूमि अधिग्रहण करनी होती है और न ही वन भूमि शामिल होती हैं, की पर्यावरण संबंधी स्वीकृति प्राप्त करने में काफी समय नष्ट हो जाता है। उन्होंने ऐसी विसंगतियों को दूर कर प्रक्रिया के सरलीकरण का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *