सरकार ने आंध्रप्रदेश में गैस पाइपलाईन से आग लगने की घटना में मारे गये लोगों के निकट संबंधियों को पच्चीस-पच्चीस लाख रुपये की अनुग्रह-राशि देने की घोषणा की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह जानकारी दी । उन्होंने कल मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू के साथ तातीपाका में घटना स्थल का दौरा किया। गेल की पाइप लाइन में हुए विस्फोट में १५ लोगों की मौत हुई है। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्थाई रूप से विकलांग हुए लोगों के नाम पर गैस आथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-गेल पांच लाख रुपये की राशि फिक्स्ड डिपोजि+ट में जमा कराएगी। घायलों को एक-एक लाख रूपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी और उनके सर्वोत्तम इलाज का पूरा खर्च गेल प्रशासन वहन करेगा। हमारी संवाददाता ने बताया है कि इस अग्निकांड के बाद स्थानीय लोग चिंतित हैं।