राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण

स्कूल शिक्षा मंत्री पारस चन्द्र जैन ने कहा है कि शिक्षा को बेहतर बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा के क्षेत्र में जो भी सुधार की आवश्यकता है उसे पूरा करने के लिए शिक्षक संघ व अन्य संगठन के साथ मिलकर प्रयास किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही एक कमेटी भी गठित की जा रही है। श्री जैन आज मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।श्री जैन ने बताया कि केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आश्वासन दिया है कि देश में शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा मंत्रियों की बैठक बुलवाई जायेगी। इसमें आ रही समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया जायेगा। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि राष्ट्र और समाज निर्माण में शिक्षक अपना सहयोग दें। अधिकार से ज्यादा कर्त्तव्य प्रबल होना चाहिए। शिक्षा में नैतिक मूल्यों की कमी को दूर करना और व्यक्ति निर्माण का प्रशिक्षण शिक्षकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का आदर्श शिक्षक ही होता है। विद्यार्थी शिक्षक के पदक्रम पर चलकर उच्च स्तर प्राप्त करता है। शिक्षक विद्यार्थी का प्रेरक होता है। इसलिए शिक्षक को अपने कर्त्तव्य का बोध होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *