मंत्रालय के नजदीक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में आज पूर्वान्ह 11 बजे राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य की उपस्थिति में हुआ।
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव श्री मदन मोहन उपाध्याय, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री के. सुरेश सहित वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन के अनेक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।वंदे मातरम गायन में मुख्य स्वर श्रीमती यशोदा ठाकुर, श्री अनिल नेमा, श्री राजेश वर्मा, श्री वी. एस निगम, श्री राजकुमार सोमकुँवर एवं श्री इंगेश्वर वासनिक ने दिया।