बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेण्डरों के दाम आज प्रति सिलेण्डर १६ रूपये पचास पैसे बढ़ा दिये गये। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा है कि १४ किलो दो सौ ग्राम वजन वाला रसोई गैस सिलेण्डर
अब दिल्ली में ९२२ रूपये पचास पैसे में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत ९६६ रूपये, मुम्बई में ९४९ रूपये पचास पैसे और चेन्नई में ९२४ रूपये होगी। इराक में जारी संकट की वजह से तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के कारण ये दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेण्डरों के दाम पिछले महीने २३ रूपये पचास पैसे प्रति सिलेण्डर घटाए गये थे।