बी.एड. काउन्सलिंग सत्र 2014-15 के शेष चरण के लिये मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/जनजाति के पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के पात्र आवेदक बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के समय, प्रवेश
एवं फीस विनियामक समिति द्वारा निर्धारित एकमुश्त शुल्क के स्थान पर शुल्क राशि 5000 रुपये जमा करवाकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। शुल्क की शेष राशि की प्रतिपूर्ति पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति प्राप्त होने पर छात्र द्वारा महाविद्यालय को की जायेगी। परीक्षा आवेदन से पूर्व प्रवेश शुल्क की शेष राशि जमा नहीं करने पर आवेदक को परीक्षा फार्म भरने की अनुमति नहीं होगी।