राज्यपाल श्री यादव को जन्म दिन पर बधाइयाँ

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव को आज 87वें जन्म-दिन पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीमंडल के सदस्यों, विधायकगण ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री विनोद सेमवाल और राज्यपाल के परिजन उपस्थित थे। राजभवन पहुँच कर राज्यपाल श्री यादव को जन्म-दिन की बधाई देने वालों में गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर, महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी के चेयरमेन श्री मुकेश नायक, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन तथा पत्रकार शामिल थे। राज्यपाल श्री यादव को राजभवन सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जन्म-दिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *