33 नगर पालिकाओं से प्रभारी सीएमओ को हटाया

राज्य शासन ने हाल ही में पदोन्नत किए गए 57 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (ग श्रेणी) की विभिन्न नगर पालिकाओ में नई पदस्थापनाएं की हैं। इसी आदेश में विभिन्न निकायों में प्रभारी नगर पालिकाओं के रूप में पदस्थ निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके मूल निकायों में मूल पदों पर वापस भेजा गया है।
शुक्रवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्ण कुमार पटेरिया सिलवानी, राकेश चौहान को सोनकच्छ, मो. सलीम को बोड़ा, महेश कुमार सक्सेना को खुजनेर, नरेन्द्र कुमार मिश्रा को चंदिया, हरिओम वर्मा को टिमरनी, प्रमोद कुमार पाठक को परियोजना अधिकारी डूडा पन्ना, महीप श्रीवास्तव को डिकेन, दिनेश कुमार तिवारी को निवाड़ी, नरेन्द्र कुमार दुबे को गैरतगंज, मो. सलीम खान को चौरई जिला छिंदवाड़ा, कैलाश कुमार दुब को उदयपुरा, अशोक कुमार बंसल को मौ जिला भिण्ड, गणेश प्रसाद चौबे को बरेला, निशीकांत शुक्ला को मनावर, राजेन्द्र मिश्रा को गरोठ, प्रदीप पंचोली को चंदला, जीतेन्द्र सिंह परिहार को जैतवारा, दिनेश मिश्रा को खिरकिया, विजय तिवारी को शमशाबाद, मनमोहन यादव को चांदामेटा, शरदकुमार शर्मा को मानपुर, शंकरलाल अग्रवाल को राहतगढ़, भैयालाल सिंह को औबेदुल्लागंज, सतीश कुमार दुबे को खनियाधाना, संजय सिंह को कोठी, ओमप्रकाश दुबे को घुवारा, इम्तियाज हुसैन को शाहपुर, संतोष चौहान को भीकनगांव, राजेन्द्र कुमार दीक्षित को गोविंदगढ़, एसएस सुहारे को अनूपपुर, बोदर सिंह ठाकुर को सीतामऊ, रामस्वरूप अवस्थी को कुंभराज जिला गुन, हरिशंकर शर्मा को कन्नौद जिला देवास, जीवन सिंह प्रधान को अमरकंटक, संतोष कुमार खरे को गढ़ीमल्हरा, रामकिशोर वर्मा को कोतमा, गणेश दुबे को शाहपुर, रोहणी प्रसाद गुप्ता को खांड, राजेन्द्र कुमार सक्सेना को दबोह जिला भिण्ड, रामलाल द्विवेदी को हटा, सतीशचंद्र अग्रवाल को उन्हेल, कामता प्रसाद गुप्ता हाटपीपल्या, रमेशचंद्र सक्सेना को हरपालपुर, व्हीएस पटेल को शाहपुर भिटौनी, हरिशरण रिछारिया को बड़ागांव जिला टीकमगढ़, किशनलाल जैन को झुण्डपुरा, संतोष कुमार दुबे को सौंसर, ऋषभ कुमार जैन को इंदरगढ़ जिला दतिया, भगवत प्रसाद तिवारी को जैतहरी, विजयशंकर को त्रिवेदी बिजावर, नरेन्द्र कुमार पाण्डे को शाहगढ़ जिला सागर, भागीरथ त्रिपाठी को पाली जिला उमरिया, रामबाबू नायक को राजनगर, नारायण दुबे को निवास जिला मण्डला, द्वारका प्रसाद शर्मा को बिलौआ, जगमोहन शुक्ला को जतारा, राजनारायण सिंह को नईगढ़ी, मंगलेश्वर सिंह को मऊगंज, मोरध्वज सिंह को पथरिया, अनुज कुमार गुप्ता को जैरोन खालसा, निरंजनबाबू बाजपेई को लवकुशनगर जिला छतरपुर, राजमणि गर्ग को उचेहरा, हेमचंद्र कोष्ठी को तेंदूखेड़ा, श्यामकुमार चौहान को जावर जिला सीहोर, शिवकरण संसिया को सटई, रामचरण अहिरवार को मुंगावली, अशोक कुमार कैथल को इछावर, नंदकिशोर पारसनिया को बड़ागांव जिला शाजापुर, सत्येन्द्र कुमार सालवार को कटंगी, राजेन्द्र सिंह वर्मा को खिलचीपुर, रामस्वरूप जाटव को पृथ्वीपुर, तुलसीराम कोरी का बल्देवगढ़ तथा बालसिंह डामोर को पलसूद नगर पालिका में पदस्थ किया गया है।
इसी आदेश में उक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की विभिन्न नगर पालिकाओं में पदस्थापना के फलस्वरूप यहां पदस्थ प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उनके मूल निकायों में मूल पदों पर पदस्थापना की गई है। नगर पालिका सिलवानी से संजय कुमार दुबे को इछावर, गैरतगंज से वीरेन्द्र चक्रवर्ती को बैरसिया, चौरई से आरके शर्मा को छिंदवाड़ा, चंदला से नवाब सिंह को पन्ना, खिरकिया से केके मिश्रा को हरदा, शमशाबाद से ओपी मिश्रा को विदिशा, मानपुर से कांतिलाल गुप्ता को अंजड़, कोठी से आरपी शुक्ला को उमरिया, तेंदूखेड़ा से महेन्द्र विश्वकर्मा को रेहली, कन्नोद से मायाराम वैद्य को कन्नोद, अमरकंटक से रामसेवक हलवाई को पाली, कोतमा से अजय गुप्ता को अनूपपुर, नईगढ़ी से बालगोविंद चतुर्वेदी को रीवा, दबोह से भोलनाथ सक्सेना को गोहद, हरपालपुर से आरएस अवस्थी को बड़ा मल्हरा, सौंसर से रवि खरे को सौंसर, इंदरगढ़ से विनोद दीक्षित को ओरछा, पाली से आरएस त्रिपाठी को उमरिया, हटा से संजेश नायक को छतरपुर, पथरया से कमलेश कुमार जैन को बंडा, जैरोनखालसा से एमएल चतुर्वेदी को खुरई, निवास से लक्ष्मण सिंह सारस को मण्डला, लवकुशनगर से नासिर अली को खजुराहो, कुंभराज से रामेश्वर यादव को ईसागढ़, मुंगावली से संजय श्रीवास्तव को भिण्ड, खिलचीपुर से कमलकिशोर ािश्वहरे को माचलपुर, बल्देवगढ़ से रवीन्द्र पाल तिवारी को खजुराहो, चांदामेटा से प्रशांत जैन को होशंगाबाद, खांड से ओंकार प्रसाद गुप्ता को जैतहरी, उन्हेल से पीसी यादव को बागली, पलसूद से किशोर गुर्जर को महेश्वर, ओरछा से सुमित अस्थाना को प्रतिनियुक्ति पर ननि उज्जैन, मौ से रमेश यादव को दतिया तथा शाहगढ़ नगर पालिका जिला सागर से मिथिलेश गिरी गोस्वामी को नगर पालिका परिषद बीना इटावा में उनके मूल पद पदस्थ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *